यह ब्लॉग सभी प्रकार के क्षेत्रो के रंग दिखलाने का प्रयास करेगा, इसमें कंप्यूटर जगत से लेकर सामाजिक जगत तक हर पहलू को छूने का प्रयास हमारा रहेगा.

शिक्षाप्रद कहानियां लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शिक्षाप्रद कहानियां लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

भगवान सबको भोजन देता है

एक समय की बात है।  
एक संत एक गाँव में सत्संग दे रहे थे।  
सत्संग में संत ने कहा - "भगवान  सबको पालता  है।  वो सबके पालनहार हैं।  अजगर करे ना चाकरी , पक्षी करे ना काम , दास मलूका कह गए सबके दाता  राम।"
सत्संग समाप्त होने के बाद गाँव का अपने आप को चतुर समझने वाला रामु  संत के पास आया और कहा - " आपने कहा कि  ईश्वर सबको पालता है , वो सबको भोजन देता है। "
संत ने कहा  - "सही है।"
रामु ने कहा  - "अगर वो व्यक्ति कुछ काम न भी करे तो भी क्या ईश्वर उसे भोजन देगा ?"
संत ने कहा - "हाँ , जरूर देगा।"
रामू को विश्वास नहीं हुआ।  उसने सोचा चलो , ईश्वर का आज परीक्षा ली जाये। 
गाँव के पास एक जंगल था , उसके सबसे ऊँचे पेड़ पर जिसमे कोई फल नहीं था , उसपर,  ऊंचाई पर एक शाखा पर बैठ गया और सोचने लगा अब मैं नीचे नहीं उतरूंगा, जब तक ईश्वर मुझे भोजन नहीं दे देता।  
शाम हो गई , अब रात होने वाली थी। 
पास के एक गाँव से एक किसान दूसरे गांव उसी जंगल से होते हुवे जा रहा था।  उसके पास भोजन की पोटली थी।  उसने सोचा कि  भूख लगी है अब इस पेड़ के नीच बैठकर कुछ खाया जाये और वो उसी पेड़ के नीचे बैठकर अपनी पोटली से भोजन करने लगा , जिस पेड़ पर रामू बैठा था।  
जैसे ही उसने भोजन शुरू किया वैसे ही गोलियों की आवाज आने लगी और वो समझ गया की डाकू आ गए हैं और वो  किसान पोटली छोड़कर भाग गया। 
डाकू का एक दल वहां पर पहुँचा और तभी उनकी नजर भोजन की की पोटली पर पड़ी। 
"सरदार, भोजन !" - एक डाकू ने कहा। 
"रूको , इसमें जहर हो सकता है , आजकल गांव वाले डाकुओं को मारने के लिए ऐसी भी तरकीब लगाते है। " - डाकुओं के सरदार ने कहा। 
"तो क्या किया जाए ?, बहुत भूख लगी है !" - दूसरे डाकू ने कहा 
"देखो , जिसने भी इस भोजन में जहर डाला होगा वो यही कहीं पर होगा , हम पर नजर रख रहा होगा , ढूंढो उसे"- डाकुओं के सरदार ने कहा। 
डाकुओं ने यहाँ - वहाँ  ढूंढा , जब पेड़ पर ऊपर देखा तो रामू उन्हें दिखा।  
"सरदार , मिल गया , मिल गया !" - डाकूओ ने कहा। 
"उतारो  उसे' - डाकुओं के सरदार ने कहा। 
डाकुओं  ने जबरदस्ती उसे पेड़ से उतारा और डाकुओं के सरदार ने कहा - "अच्छा तुमने ही इसमें जहर मिलाया है। " 
रामू ने कहा - "नहीं , नही"
"अच्छा तो ठीक है , पहले तुम इसे खाओ" - डाकुओं के सरदार ने कहा 
"मैं नहीं खाऊंगा " - रामू ने कहा 
"मैं न कहता था कि  भोजन में जहर है , अब इसे मार मारकर जबरदस्ती खिलाओ"- डाकुओं के सरदार ने कहा।
डाकुओं ने रामू को खूब मारा और जबरदस्ती रामू को भोजन करना पड़ा। 
अब रामू सोच रहा था कि  सही है ईश्वर सबको भोजन देता  है और जो भोजन नहीं करता , उसे मार मारकर भी भोजन खिलाता है। 


गुरुवार, 29 अप्रैल 2010

मृत्यु

पुराणों मे एक कहानी आई है। कहानी बहुत ही रोचक है :-
भगवान विष्णु अपने वाहन गरुड़ के साथ भगवान शिव से मिलने हिमालय की ओर चल दिए।
जब भगवान विष्णु हिमालय पर पहुचे तो उन्होंने गरुड़ को बाहर रुकने के लिए कहा और भगवान शिव से मिलने के लिए अन्दर चले गए।
गरुड़ ने देखा की पास के ही पहाड़ पर एक पक्षी दर्द से तड़प रहा है। कुछ समय के बाद यमराज जी आते हुवे दिखे और उस पक्षी को घूरकर देखा और कुछ सोचने लगे और फिर भगवान शिव से मिलने के लिए वो भी द्वार से अन्दर चले गए।
अब गरुड़ ने सारी बात समझ ली। गरुड़ समझ गया की यमराज इस पक्षी की जान लेने के लिए आये है।
गरुड़ ने सोचा -शायद अभी इसकी जिन्दगी मे कुछ समय बाकी है इसलिए यमराज फिर से कुछ समय बाद आयेंगे। इस बीच क्यों न इस पक्षी को कही दूर ऐसी जगह पर छोड़ आया जाय, हो सकता है इससे इस पक्षी की जान बच जाये ।
गरुड़ ने पक्षी को उठाकर पवन से भी तेज गति से उड़कर हिमालय से बहुत ही दूर किसी ओर पर्वत पर छोड़ कर वापिस हिमालय आ गया।
जब यमराज जी भगवान शिव से वार्तालाप कर द्वार से बाहर निकले तो पक्षी को वहां से नदारद पाया ।
यमराज ने गरुड़ से पूछा - अभी अभी यहाँ पर एक पक्षी था क्या तुमने उसको देखा था ????????
गरुड़ ने कहा - क्षमा कीजियेगा , पर मुझे मालुम था आप उस पक्षी के प्राण लेने आये हैं , इसलिए मैंने पक्षी को कही दूर पर्वत पर पंहुचा दिया है।
यमराज जी ने कहा - धन्यवाद आपका , आपने मेरा काम आसान कर दिया। उस पक्षी की मृत्यु यहाँ से बहुत दूर किसी पर्वत पर लिखी हुई थी, मैं यह सोच सोच कर परेशान हो रहा था की पक्षी तो यहाँ है पर इसकी मृत्यु तो कही ओर लिखी हुई है। आपका बहुत बहुत धन्यवाद।


सीख : मृत्यु निश्चित है, परमात्मा ने सभी को स्वांस भी गिन कर दी है, न एक स्वांस कम , न एक स्वांस ज्यादा